Friday, 17 April 2020

बदलाव
जीवन में  बदलाव  जरुरी  है। हम सब ने  यह  कहा  और सुना   है।  बदलाव की धारा  अब इतनी तीव्र  हो गयी है  कि समय ही कम  हो गया है। परिवर्तन  के इस बहाव  में शायद  ही किसीने  कहीं  ठहराव की उम्मीद की होगी। प्रकृति  की ओर  जब नज़र उठाकर देखा  जाय  तो वह भी मानो, इस दुनिया के  साथ  सामान रूप से कदम ताल करती हुई दिखाई पड़ती है।  परिवेश में यह बदलाव अब चिरस्थाई  मालूम पड़ता  है।

आज हम सब अपने शिक्षण  कार्य में  भी उसी दौर से गुज़र रहे  हैं।  आज , जब संपूर्ण विश्व  तालाबंदी के दौर  से गुजर रहा है ,ऐसी दशा में पठन  पाठन भी  नए प्रकार से होने लगा है, सभी सरकारें  और उनसे  जुड़ी संस्थाए  अब तकनीक  को अपनाने की और बल दे रहे  हैं।  इसी  दिशा  में  मैंने  भी कदम रख दिए है. आज समय की आवश्यकता  के अनुरूप  वीडियो  कालिंग  के द्वारा  विधार्थियों  से संवाद बना  शिक्षण  कार्य को आगे बढ़ाने  की कोशिश कर रही हूँ।   इस प्रकार मैं  अब  अपने पाठ्यक्रम  को  पहुंचाने  में सक्षम हो गयी हूँ।मेरा प्रयास  अपने सभी शिष्यों  तक पहुंचना और उनके  अनसुलझे  प्रश्नों   के सही जवाबों  से अवगत करना है।  यह  बदलाव एक सामंजस्य  की भी एक रूपरेखा है जहां  शांत भाव से आपको सभी के साथ चलना है और सहजता  से निर्वहन करना है।
शेष फिर। 
 मीना  शर्मा 

3 comments: